Bellsonica Employees Union 1983

Directions Contact the business

Bellsonica Employees Union 1983 To share the informations about union activities.

02/10/2026

01जून 2023 को बेलसोनिका यूनियन और बेलसोनिका प्रबंधन के बीच हुआ समझौता लागू करो! बेलसोनिका यूनियन 1983 का मजदूरों की छटनी के खिलाफ संघर्ष जारी।🚩🚩✊✊👷🧑‍🔧🧑‍🌾

29/09/2026

शहीद भगत सिंह अमर रहे! गुरुग्राम डीसी ऑफिस पर बेलसोनिका यूनियन 1983 ने भगत सिंह के जन्म दिवस पर लगाए भगत सिंह अमर रहे के नारे और मजदूरों को गुलाम बनाने की नीतियों का किया विरोध और गुरुग्राम प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से याद दिलाया कि अपकी मध्यस्ता में कराया हुआ 1 जून 2023 का बेलसोनिका प्रबंधन और बेलसोनिका यूनियन 1983 के बीच हुए समझौते को लागू करो।

दिनांक 28 सितंबर 2026 को लघु सचिवालय गुरुग्राम पहुंचे!
24/09/2026

दिनांक 28 सितंबर 2026 को लघु सचिवालय गुरुग्राम पहुंचे!

22/09/2026

बेलसोनिका फैक्ट्री में फिर से छटनी की स्थिति पैदा हो रही है। प्रबंधन छटनी की मंशा को त्यागने के लिये तैयार नहीं है।
बेलसोनिका यूनियन 1983 प्रबंधन की इस छटनी का विरोध करती है।बेलसोनिका प्रबंधन की छटनी के खिलाफ वर्गीय एकजुटता बनाकर संघर्ष करो

नोएडा प्रदर्शन: हाईकोर्ट ने रद्द की आकृति के ख़िलाफ़ रासुका कार्रवाई, पांच लाख मुआवज़ा देने का निर्देश – The Wire – Hindi
04/09/2026

नोएडा प्रदर्शन: हाईकोर्ट ने रद्द की आकृति के ख़िलाफ़ रासुका कार्रवाई, पांच लाख मुआवज़ा देने का निर्देश – The Wire – Hindi

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए श्रमिकों के प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार की गईं आकृति चौधरी के ख़िलाफ़ रासु....

बेलसोनिका में काम करने वाले तथा यूनियन गतिविधियों में सक्रिय रहे साथी "अरुण शर्मा " की असमय निधन पर विनम्र श्रदांजलि।   ...
05/08/2026

बेलसोनिका में काम करने वाले तथा यूनियन गतिविधियों में सक्रिय रहे साथी "अरुण शर्मा " की असमय निधन पर विनम्र श्रदांजलि।
साथियों,
आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को बेलसोनिका फैक्ट्री में काम करने वाले तथा यूनियन गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले हमारे साथी अरुण शर्मा का कैंसर के कारण आज सुबह निधन हो गया। साथी अरुण शर्मा पिछले लगभग 8 माह से कैंसर से जूझ रहे थे।
साथी अरुण शर्मा बेलसोनिका फैक्ट्री में वर्ष 2012 से कार्यरत थे। वर्ष 2014-16 के यूनियन बनाने के संघर्ष में सक्रिय रहे थे और जिन 45 श्रमिकों ने यूनियन बनाने की शुरुआत की थी उनमें शामिल थे। वर्ष 2021 में प्रबंधन ने जब श्रमिकों की छंटनी शुरू की तो उस समय भी साथी लगातार सक्रिय भूमिका में रहे और लगातार यूनियन गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे। सिर्फ हिस्सा ही नहीं बल्कि यूनियन गतिविधियों को संगठित करने व यूनियन गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
बेलसोनिका इम्प्लॉइज यूनियन साथी अरुण शर्मा की आसामयिक निधन पर उनको अंतिम लाल सलाम पेश करते हुए भावभीनी श्रदांजलि अर्पित करती है और उनके परिवार के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है।

दिनांक 20 जुलाई को संसद मार्च के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों - नौजवानों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज का विरोध करो!   दिनां...
21/07/2026

दिनांक 20 जुलाई को संसद मार्च के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों - नौजवानों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज का विरोध करो!
दिनांक 20 जुलाई 2026 को छात्र संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा संसद तक मार्च का आह्वान किया गया था। इससे पूर्व दिनांक 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर धरने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचूक को मेडिकल चेकअप के बहाने सुबह सफ़ेद चादर में लपेट कर बल प्रयोग कर उठा कर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। दिनांक 20 जुलाई को छात्र संगठनों ने और कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद तक मार्च की घोषणा की थी। पूरा प्रशासन इस मार्च को रोकने के लिए रात से ही सक्रिय हो गया था। दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेटिंग लगा मार्च को रोकने की कोशिश की। लेकिन छात्रों - नौजवानों का गुस्सा वाजिब था। नौजवान संसद तक पैदल मार्च करने लगे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटो को नौजवानों ने लाँघ दिया और संसद की तरफ कूच करने लगे। संसद की तरफ जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने सिर्फ बैरिकेट ही नहीं लगा रखे थे बल्कि पत्थर बाजी, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारे भी छोड़ी गई। जब नौजवान इन सभी को पार कर मार्च करते हुए आगे बढे तो पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया। यहाँ तक कि बिना पुलिस की वर्दी पहने कई लोग मार्च कर रहे नौजवानों पर बर्बर लाठियाँ भांज रहे थे। यह सब "लोकतंत्र का मंदिर" कहे जाने वाले "संसद " से मात्र 50 -100 मीटर की दूरी पर हुआ। जहाँ छात्र अपनी एक वाजिब मांग के साथ संसद तक मार्च कर रहे थे और तंत्र अपने लोकतान्त्रिक मूल्यों को अपने हाथों से एक तरफ रख कर लाठी उठा कर प्रदर्शनकारियों पर भांज रहा था। दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए यह शर्म की बात थी।
बेलसोनिका एम्प्लाइज यूनियन, सरकार द्वारा किए गए इस बर्बर लाठी चार्ज की घोर निंदा करती है और मजदूरों से आह्वान करती है कि सभी मजदूर इस दमन के खिलाफ एकजुट होकर पुरजोर विरोध करें।
सरकार का यह दमन दिखा रहा है कि मोदी सरकार किसी भी लोकतान्त्रिक, मजदूर, किसानों, जनवादी आंदोलन की मांगों पर बात करने की बजाय, हर असहमति की आवाज का अपने फासीवादी तौर तरीको से बर्बर दमन करेगी। नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करना कोई गैर जनवादी मांग नहीं है और यह कोई एक पेपर लीक का मामला नहीं है। हर साल पेपर लीक होते है और ढेरों नौजवान छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब जाता है और कई छात्र इस तनाव में ख़ुदकुशी कर लेते है। साल दर साल यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। सरकार जाँच के नाम पर कुछ लीपा - पोती कर असल कारणों से ध्यान हटा देती है। जिसे प्रमुख खबरिया चैनल पाकिस्तान का हाथ बताकर उसे साम्प्रदायिक रूप देकर मामले पर मिट्टी डाल देते है।
इससे पहले आप सभी ने देखा है कि किस तरह अप्रैल माह में मानेसर, नोएडा, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब समेत उत्तर भारत में ठेका मजदूरों ने 11000 रूपए न्यूनतम वेतन मिलने से दयनीय जीवन परिस्थितियों से तंग आकर न्यूनतम वेतन 20 हजार रूपए करने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। मजदूरों के न्यूनतम वेतन बढ़ाने की बजाय तमाम राज्य सरकारों ने हजारों मजदूरों व मजदूर कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेलों में ठूस दिया। सरकार ने खबरिया चैनलों पर मीडिया ट्रायल चलवाकर आंदोलन का समर्थन कर रहे मजदूर संगठनों के कार्यकर्त्ताओं को साजिशकर्ता दिखाकर उनके ऊपर संगीन धाराएं लगाई व इस मजदूर आंदोलन में पाकिस्तान का हाथ बताया गया।
मोदी सरकार बड़ी बेशर्मी से एकाधिकारी पूंजी की सेवा में तत्पर है। वह किसी भी असहमति की आवाज को, मजदूरों, किसानों, छात्रों - नौजवानों, महिलाओं, आदिवासियों इत्यादि के आंदोलनों का बर्बर दमन कर रही है और आंदोलन का समर्थन करने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं को संगीन धाराओं में जेलों में ठूस रही है। कॉर्पोरेट मीडिया एकाधिकारी की पूंजी में आर. एस. एस. का प्रचारक बना हुआ है। अब इस फासीवादी निज़ाम की ओर बढ़ रहे खूनी रथ को तमाम मजदूर वर्ग को, जनवादी आंदोलन, नौजवानों के आंदोलन, किसानों के आंदोलन इत्यादि को एकजुटता कायम करते हुए रोकना होगा।
क्रांतिकारी अभिवादन के साथ
बेलसोनिका एम्प्लाइज यूनियन 1983

20/07/2026

बेलसोनिका प्रबंधन फिर से स्थाई मजदूरों की छंटनी की कर रहा तैयारी!

Address

Plot No-1, Phase3a, Imt Manesar, Gurugram
Manesar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bellsonica Employees Union 1983 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bellsonica Employees Union 1983:

Shortcuts

Share

Nearby autos & automotive services